मल्हार शासकीय स्कूल का विवाद गहराया: शिक्षकों के तबादले के बाद भी छात्राओं का प्रदर्शन जारी, आंतरिक राजनीति का मोहरा बनने की आशंका *गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट*
मल्हार:स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में पिछले कुछ दिनों से चल रहा गतिरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्कालीन प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि, इस प्रशासनिक फेरबदल से असंतुष्ट छात्राएं अब आरोपियों…
