ऐतिहासिक रहा मल्हार का दशहरा: 60 फीट के रावण का हुआ दहन, भव्य आतिशबाजी और जनसैलाब ने बनाया यादगार *
गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट*
मल्हार: देवों के देव महादेव की पावन नगरी मल्हार में इस वर्ष विजयादशमी (दशहरा) का पर्व बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। मल्हार का ऐतिहासिक दशहरा मेला इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए न केवल नगरवासी बल्कि आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे।
60 फीट के विशालकाय रावण का हुआ दहन


इस वर्ष दशहरा उत्सव की भव्यता देखते ही बनती थी। मैदान में 60 फीट ऊंचा रावण का विशालकाय पुतला तैयार किया गया था। उत्सव के मुख्य आकर्षण में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और वीर हनुमान जी रथ पर सवार होकर रावण वध के लिए दशहरा मैदान पहुंचे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के हाथों जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा मैदान ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा।
इस बार मल्हार के दशहरा मैदान में की गई आतिशबाजी बेहद बेमिसाल और अद्भुत थी। आसमान में रंग-बिरंगे पटाखों की रोशनी और गगनभेदी धमाकों को देखकर उपस्थित जनसमुदाय पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गया। दर्शकों का कहना था कि इस बार की आतिशबाजी ने मल्हार के पारंपरिक दशहरे में चार चांद लगा दिए।
कम समय में नगर पंचायत का सराहनीय प्रयास
इस भव्य और सफल आयोजन के पीछे नगर प्रशासन और नगर पंचायत परिषद की कड़ी मेहनत रही। बहुत ही कम समय में इतनी बड़ी जिम्मेदारी को निभाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त एवं उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे के नेतृत्व में पूरी परिषद ने आपसी सहयोग की अनूठी मिसाल पेश की।
इस दौरान पार्षदगण कमलेश सिंह, पीयूष पाटले, रंजन साहू, आशुतोष वर्मा, रमेश बड़े यादव, मिथुन यादव, मिलू कैवर्त, रामफल कांत, विष्णु कैवर्त, मनराखन कैवर्त, सुजीत राजभानू, एवं चंदू कैवर्त, जगदीश,सहित सभी धर्मेंद्र सिंह, रामनारायण कश्यप, रवि कैवर्त,एल्डरमैनों और नगर के जनप्रतिनिधियों का सक्रिय और सराहनीय सहयोग रहा। जनप्रतिनिधियों का यह प्रयास पूरे क्षेत्र में काफी प्रशंसनीय रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के धनी भाई संजय पप्पू तिवारी का विशिष्ट योगदान रहा! जिनकी सक्रिय भूमिका और सहयोग अतुलनीय रहा!
दर्शकों ने बताया अद्भुत और यादगार
मेले में आए आसपास के ग्रामीणों और नगरवासियों ने इस बार के दशहरे को ऐतिहासिक, अद्भुत और कभी न भूलने वाला यादगार पल बताया। लोगों ने नगर पंचायत परिषद की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि कम समय में किया गया यह शानदार आयोजन मल्हार नगर के गौरव को और ऊंचा करने वाला है। निश्चित रूप से, इस वर्ष का दशहरा पर्व मल्हार के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।
