मल्हार में राष्ट्रभक्ति का माहौल,प्रोजेक्टर पर गूंजी राष्ट्रीय एकता परेड
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिस की अनूठी पहल, चौकी प्रभारी अवधेश सिंह की व्यवस्था को नगरवासियों ने सराहा
मल्हार। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को मल्हार के मेला ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता परेड का सजीव प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया।
मल्हार चौकी प्रभारी अवधेश सिंह एवं उनकी पुलिस टीम की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में मल्हार विकास मंच के अध्यक्ष संजीव पाण्डेय, पूर्व संयुक्त कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज पाण्डेय, डिड़िनेश्वरी ट्रस्ट के महेश्वर कैवर्त, पेंशनर समाज के तहसील अध्यक्ष एस.एन. गुप्ता, ब्लॉक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सहित कैवर्त समाज के नागरिक, महिलाएं, बच्चे एवं नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
स्क्रीन पर देश की एकता, अखंडता, सैन्य शौर्य, अनुशासन और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों का प्रदर्शन देखकर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह रहा। पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व से जोड़ना था। उपस्थित नागरिकों ने चौकी प्रभारी अवधेश सिंह और उनकी पुलिस टीम के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।


