Headlines

मस्तूरी में हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार; पुलिस ने भेजा जेल

            गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट

बिलासपुर (मस्तूरी): मस्तूरी थाना पुलिस को हत्या के प्रयास के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिछले एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सुमेन्द्र कुमार खाण्डे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले के एक अन्य आरोपी (छोटे भाई) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

उधारी के पैसे मांगने पर किया था जानलेवा हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गतौरा निवासी संतोष कांत ने 23 मई 2025 को थाना मस्तूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 22 मई 2025 की दोपहर करीब 4 बजे उनका इकलौता बेटा शशीकांत (20 वर्ष) दुकान पर था। उसी दौरान गांव का ही समुद्र कुमार खाण्डे नशे की हालत में आया और दुकान से पानी पाउच व राजश्री खरीदी। जब पैसे मांगे गए, तो वह गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।

इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे सुमेन्द्र खाण्डे अपने छोटे भाई शिव खाण्डे (28 वर्ष) के साथ वापस दुकान पर आया। दोनों भाइयों ने शशीकांत को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच शिव खाण्डे ने शशीकांत के सिर पर लोहे के पाइप से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह लहुलूहान होकर ज़मीन पर गिर गया। बीच-बचाव करने आए संतोष कांत, उनकी पत्नी अशोक बाई और भाई संतराम के साथ भी आरोपियों ने लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट की थी।

एक साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी शिव खाण्डे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी सुमेन्द्र कुमार खाण्डे (43 वर्ष) पिछले एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। मस्तूरी पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

17 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *