Headlines

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू पहुंचे देवी दर्शन करने धर्म नगरी मल्हार

filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0; hdrForward: 0; shaking: 0.039239; highlight: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask: 8; brp_del_th: 0.0000,0.0021; brp_del_sen: 0.1000,0.1000; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (0, 1);aec_lux: 375.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

             गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

मल्हार। मस्तुरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोलाराम साहू सपरिवार नवरात्रि पर्व की सप्तमी तिथि को मां भगवती पार्वती डिडिनेश्वरी देवी के दर्शन करने ऐतिहासिक व धर्म नगरी मल्हार पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने माता रानी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर में प्रज्वलित अखंड मनोकामना ज्योति कलश के दर्शन किए। इस अवसर पर भोलाराम साहू ने माता डिडिनेश्वरी से क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख, शांति, समृद्धि तथा नागरिकों की खुशहाली की मंगल कामना की। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर समिति और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *