Headlines

शारदीय नवरात्रि की षष्ठी पर मां डिडनेश्वरी के दरबार पहुंचे मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

         गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

मल्हार: शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की षष्ठी तिथि के अवसर पर मस्तूरी विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस विधायक श्री दिलीप लहरिया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी मल्हार पहुंचे। उन्होंने यहाँ देवी मां डिडनेश्वरी के पावन दरबार में हाजिरी लगाई।
विधायक श्री लहरिया ने माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मंदिर में जल रहे अखंड ज्योति कलश का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने मस्तूरी क्षेत्र सहित पूरे प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं कीं। इस दौरान उनके मल्हार मंडल अध्यक्ष रघुराज पांडेय, युवा कांग्रेस नेता नीलेश कैवर्त, वरिष्ट नेता रामहरि कैवर्त, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *