मल्हार: मल्हार चौकी क्षेत्र के मेला चौक स्थित ऐतिहासिक कनकन कुएं में गिरने से 52 वर्षीय ईश्वर यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वह मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 (नईयापारा) के निवासी थे। यह हादसा बुधवार शाम करीब 7:00 से 7:30 बजे के बीच हुआ।
ईश्वर यादव अपने एक साथी के साथ कनकन कुएं के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य कारण से वह कुएं के गहरे पानी में गिर गए।कुआं गहरा होने के कारण पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
मल्हार के ऐतिहासिक कनकन कुएं में डूबे ईश्वर यादव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने बेहद कड़ी मशक्कत की।
कड़ी मशक्कत से निकाला शव
कुआं बहुत गहरा होने और रात के अंधेरे के कारण बचाव दल (रेस्क्यू टीम) को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। टीम ने बहुत प्रयासों के बाद ईश्वर यादव के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला। जैसे ही बुधवार शाम को यह खबर फैली, मेला चौक पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ईश्वर यादव की इस दर्दनाक मौत से पूरे मल्हार नगर और विशेषकर वार्ड क्रमांक 12 (नईयापारा) में शोक की लहर फैल गई है।
पुलिस की जांच शुरू:
शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मल्हार चौकी पुलिस मर्ग कायम कर इस बात की जांच कर रही है कि यह सिर्फ एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह थी।
.मल्हार नगर की ऐतिहासिक कुंआ बना मौत का कुंआ ईश्वर यादव की कुंए में डूबने से हुई मौत* गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट*
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 402.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;
