जनसमस्याओं पर त्वरित एक्शन: वार्डों की लाइट व्यवस्था भी दुरुस्त
भाजपा के जनप्रतिनिधियों का यह प्रयास केवल मुख्य द्वार तक ही सीमित नहीं रहा। त्योहारों और आम जनता की सहूलियत को देखते हुए नगर के सभी वार्डों की बंद और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त करा दिया गया है। लंबे समय से कई वार्डों में अंधेरे की समस्या बनी हुई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाई और पूरे नगर को दूधिया रोशनी से सराबोर कर दिया।
इन जनप्रतिनिधियों का रहा सराहनीय योगदान
नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के इस बड़े कार्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और पार्षदों ने मिलकर कमान संभाली। इस सराहनीय प्रयास में मुख्य रूप से:
- धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त( नगर पंचायत अध्यक्ष )
• सुशील राजा चौबे (नगर उपाध्यक्ष, भाजपा ) - कमलेश सिंह (पार्षद)
• मनराखन (पार्षद) - मिथून यादव (पार्षद )
- रंजन साहू(पार्षद)
- आशुतोष वर्मा (पार्षद )
- रामफल कांत (, पार्षद )
- पियूष पाटले ( पार्षद )
एल्डरमैनों में धर्मेंद्र सिंह, रामनारायण कश्यप, रवि कैवर्त सहित भाजपा के अन्य पार्षदों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पार्षदों ने खुद खड़े रहकर कार्य की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो। आम जनता में हर्ष का माहौल
नगर पंचायत के इस बदले स्वरूप और लाइटिंग व्यवस्था के दुरुस्त होने से मल्हार के स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में भारी हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि प्रवेश द्वार की इस भव्य सजावट से मल्हार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा, साथ ही वार्डों में लाइट चालू होने से रात के समय होने वाली असुविधाओं से भी मुक्ति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों के इस विकासपरक और जनहितैषी कार्य की हर तरफ खुलकर तारीफ की जा रही है।
