Headlines

मल्हार नगर में नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

गणेशदत्त राजू तिवारी का खास रिपोर्ट

मल्हार (मस्तूरी): छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल के प्रथम मल्हार नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। नियुक्ति के बाद पहली बार विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी के मल्हार नगर पहुंचे राजवाल का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
नगर आगमन पर ऊर्जावान युवा प्रकोष्ठों के साथियों और स्थानीय नेताओं ने उन्हें गजमाला पहनाकर और आतिशबाजी (पटाखे फोड़कर) के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल कार्यकर्ताओं के उत्साह और गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश
इस स्वागत समारोह में विशेष रूप से युवा कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अशोक राजवाल जी की इस नियुक्ति से पूरे छत्तीसगढ़ और खासकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
अपने भव्य स्वागत से अभिभूत होकर नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल ने सभी साथियों और युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *