शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार की छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद, क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने इस बेहद संवेदनशील मामले पर संज्ञान लिया
गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट
मल्हार :कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया आज नगर पंचायत मल्हार में पहुंच कर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाक़ात किया! एक अक्टूबर को छात्र छात्राओं द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया था, इस विषय में छात्राओं से चर्चा हुई!
छात्राओं से उनकी समस्याओ एवं आवश्यकताओं के संबंध में विस्तार से बातचीत की और शिक्षक शिक्षिकाओं से संबंधित छात्र छात्राओं द्वारा की गई शिकायतों को गंभीरता से सुना!
इस विषय पर विधायक दिलीप लहरिया ने छात्र छात्राओं एवं संबंधित शिक्षक शिक्षिकाओं से चर्चा कर आवश्यक समाधान एंव बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए विचार विमर्श किया!
विधायक दिलीप लहरिया ने छात्राओं को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि यदि स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाने की कोशिश की गई या कार्रवाई में ढील दी गई, तो वे इस गंभीर विषय को सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर उठाएंगे। उन्होंने छात्राओं को भरोसा दिलाया है कि इस पूरे प्रकरण की पूरी तरह से निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराई जाएगी। किसी भी स्तर पर किसी भी दोषी शिक्षक या प्राचार्य को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण नहीं मिलने दिया जाएगा। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। स्कूल में एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बहाल करना उनकी प्राथमिकता है।
निष्पक्ष समाचार खबर के लिए मल्हार टाईमस से जुडने के लिए संपर्क करें!
मल्हार टाईमस संपादक गणेशदत्त राजू तिवारी
संपर्क नंबर 9977701806
filter: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
hdrForward: 6; shaking: 0.017514; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0391,0.0000;
brp_del_sen: 0.1500,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 140.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;
