Headlines

मल्हार डिडिनेश्वरी मंदिर परिसर में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न, 265 मरीजों का हुआ उपचार

      गणेशदत्त राजू तिवारी कि रिपोर्ट

मल्हार (बिलासपुर)। जिला आयुष अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर-धुर्वाकारी (विकासखण्ड-मस्तूरी) द्वारा ऐतिहासिक माँ डिडनेश्वरी देवी मंदिर परिसर मल्हार में एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर के मुख्य आयोजक शासकीय आयुर्वेद औषधालय धुर्वाकारी के डॉ. अमित कुमार सिंह जुनेजा रहे।
शिविर के दौरान विशेष अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (मत्स्य विभाग) श्री आनंद निषाद एवं मस्तूरी क्षेत्र के विधायक श्री दिलीप लहरिया पहुंचे। दोनों अतिथियों ने शिविर का बारीकी से अवलोकन किया और आयुष विभाग द्वारा आम जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जमकर सराहना की।
265 मरीजों का मुफ्त इलाज और दवा वितरण
शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कुल 265 मरीजों का निःशुल्क उपचार कर उन्हें आयुर्वेद औषधियां प्रदान की गईं। डॉक्टरों की टीम ने सर्दी, खांसी, बदन दर्द, पेट संबंधी रोगों सहित विभिन्न मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की सलाह दी।
इनका रहा विशेष योगदान
इस जन-कल्याणकारी शिविर को सफल बनाने में डॉ. श्वेता पाण्डेय, डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. पूनम पारले, श्री सुरेश मरावी, श्री गिरधर साहू वरिष्ट नवभारत के पत्रकार संजीव पांडेय,और श्रीमती संगीता रत्नाकर ने अपनी सेवाएं देते हुए विशेष योगदान दिया।
शिविर के समापन पर डॉक्टरों ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि “आयुर्वेद अपनाएं… स्वस्थ जीवन पाएं”। आयुर्वेद न सिर्फ बीमारियों को ठीक करता है, बल्कि जीवन को निरोगी बनाए रखने का सबसे उत्तम माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *