Headlines

मस्तूरी से लेकर मल्हार और देवरीखुर्द तक गूंजे अशोक राजवाल के नारे, प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने दिखाई एकजुटता


गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक राजवाल के प्रथम मस्तूरी विधानसभा आगमन पर क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और भारी उत्साह के साथ उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां आतिशबाजी और पुष्पहारों से राजवाल का अभिनंदन किया गया।
मस्तूरी बस स्टैंड सहारा परिसर में उमड़ा नेताओं का सैलाब
मस्तूरी बस स्टैंड स्थित सहारा परिसर में आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के अध्यक्ष भोला राम साहू और पूर्व अध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता दिखाई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश दुबे, ब्लॉक उपाध्यक्ष नेत्र टंडन, विधायक प्रतिनिधि लखन टंडन, ब्लॉक महामंत्री अमृत राठौर, जिला पंचायत सदस्य सतकली बावरे और मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा ने राजवाल का विशेष स्वागत किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता पुत्तन दुबे, आशा सुबोध, भागवत डहरे, उपाध्यक्ष राहुल यादव, परसराम चंद्राकर, शत्रुहन चंद्राकर, गणेश सोनवानी, प्रदुमन पटेल, कुशल पटेल, विनोद सुरक्षित, राकेश कुर्र, सरपंच चंदन कैवर्त, शिवन, लक्ष्मण टंडन, विकास दुबे, जय डांसर, राजकुमार शांडिल्य, जय गेंदले, कुलदीप जांगड़े, दिलीप करियारे, अविनाश सूर्या, बलराम, सोमेश सुमन, गब्बर, संतोष सिंह, और छबि यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मल्हार, बिनौरी और देवरीखुर्द में भी हुआ जोरदार अभिनंदन
मस्तूरी आगमन के दौरान मल्हार चौक पर भी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम देखने को मिला, जहां रोशन राय, राजा राय, नेत्र टंडन और राजकुमार शांडिल्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद बिनौरी पहुंचने पर जसवेंद्र जांगड़े की अगुवाई में और देवरीखुर्द में खेत्रो महानंद व अरुण कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान अशोक राजवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरे उतरेंगे और अनुसूचित जाति वर्ग के साथ-साथ पूरी कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *