Headlines

प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों के बीच अहम बैठक

गणेशदत्त राजू तिवारी (प्रकाशित )

मल्हार में 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने पहल तेज

ऐतिहासिक नगरीय मल्हार में सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। नगर के विकास, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व तथा भविष्य में बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं नागरिकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने मेला चौक से पुलिस चौकी तक पैदल चलकर मौके का निरीक्षण कर चौडीकरण के लिए तकनीकी पहलुओं की आवश्यक जानकारियां जुटाई। बैठक में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने शामिल होकर सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता पर अपने

विचार रखे और इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड मल्हार

मेला चौक से पुलिस चौकी तक किया पैदल निरीक्षण

से मां डिडनेश्वरी मंदिर तक लगभग पौने दो किलोमीटर का मार्ग लंबे समय से संकरा होने के कारण यातायात की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। इस मार्ग की चौड़ाई कहीं 2 25 से 30 फीट तो कहीं घटकर मात्र 20 फीट रह गई है। ऐसे में दो चारपहिया वाहनों का एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है। आमने-सामने से वाहनों के आने पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है और यातायात बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसका खामियाजा

स्थानीय रहवासियों के साथ-साथ मां डिडनेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी भुगतना पड़ता है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, तहसीलदार मस्तूरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नगर के विकास और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में एसडीएम बजरंग वर्मा ने मल्हार के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं पर्यटन महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर में आने श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या तथा भविष्य में बढ़ने वाली यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण समय की मांग है। वाले

व्यापारियों के लिए फायदेमंद

श्री वर्मा ने कहा कि यह सड़क नगर के व्यापारियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा जिनको पर्याप्त पार्किंग की सुविधा मिलेगी और आसपास गांव के लोग खरीददारी करने भी आएंगे जिससे व्यापार भी बढ़ेगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर नगर एवं क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए सहयोग करें। मार्ग के दोनों ओर के रहवासी सड़क चौड़ीकरण के लिए अपनी भूमि का आवश्यक त्याग करने की भावना से आगे आएं, ताकि लगभग 50 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण संभव हो सके। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि मल्हार आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी एक

बेहतर एवं सुखद अनुभव मिलेगा। सुगम यातायात की आवश्यकता

इस मार्ग से जुनवानी, जलसो, भरारी, सहित पामगढ़ ब्लॉक की ओर

आवागमन करने वाले राहगीरों को भी प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मल्हार की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान के अनुरूप बेहतर सड़क और सुगम यातायात व्यवस्था की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। नगरवासियों द्वारा कई वर्षों से सड़क चौड़ीकरण की मांग उठाई जाती रही है, लेकिन मार्ग के दोनों ओर आबादी एवं भूमि संबंधी परिस्थितियों के कारण यह कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *